Bareilly News: भंडारे में प्रसाद खाने वाले पांच दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ी
अलीगंज। गांव धनेती खरगपुर के मजरा पच्चीसा में मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद खाने से बच्चे व किशोरों समेत 50 ये अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद कई लोगों को घर भेज दिया गया है।
मंगलवार शाम को आयोजित भंडारे में में आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। रात के समय लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इन्हें अस्पतालों में ले जाया गया तो चिकित्सकों ने कई प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
बीमार हुए लोगों में सचिन पुत्र राधेश्याम (9), ओमकार पुत्र लालाराम (12), शिवम पुत्र कल्लू सिंह (8), अजय पुत्र झम्मन लाल (13), रामरूप पुत्र झम्मन लाल (17), शिवम पुत्र अर्जुन लाल (14), खेमपाल पुत्र देवकी नंदन (20), शिव सिंह पुत्र तारा चंद्र (35), राजेश पुत्र गिरधारी लाल (18), नन्हें पुत्र विद्याराम (18), सूरज पुत्र सुनील (18), भगवान सिंह पुत्र छोटेलाल (12), कनिष्का पुत्री मान सिंह (6), नन्दो पुत्री हरिओम (5), लाल सिंह पुत्र पोपीराम (23) आदि शामिल हैं।



