Bareilly News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों पकड़कर पीटा
नवाबगंज। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़कर पीट दिया। मौका मिलते ही प्रेमी भाग गया। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो समुदाय के युवक-युवती के बीच कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी को अपने घर बुलाया। इस पर प्रेमी घर पहुंच गया। इसी बीच प्रेमिका के परिजन भी आ गए और प्रेमी की पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बुधवार को प्रेमिका ग्राम प्रधान और अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी काे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद



