Bareilly News: खंभे में करंट आने से बच्चे की मौत
फरीदपुर। गली में खेल रहे सात साल के बच्चे को बिजली के खंभे में लगे अर्थिंग तार से करंट लग गया। इस कारण वह झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कला निवासी नन्हे का बेटा विवेक (7) बुधवार दोपहर में गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। गली में लगे बिजली के खंभे में बंधे अर्थिंग के तार में करंट आ रहा था। विवेक खेलता हुआ आर्थिक के तार से छू गया। करंट लगने से वह झुलस गया। अन्य बच्चों ने घर पर जाकर बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है। संवाद



