बरेली
Bareilly News: बिजली चोरी रोकने के लिए सुबह-शाम होगी चेकिंग
बरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए अब सुबह-शाम दोनों समय चेकिंग होगी। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार शाम को फतेहगंज पश्चिमी में तीन घरों में चोरी पकड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शहरी क्षेत्र में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि सुबह के वक्त उनके क्षेत्र में हुई चेकिंग में सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। ब्यूरो



