पीलीभीत

Pilibhit News: पोस्टमार्टम से सामने नहीं आया पूजा की मौत का कारण, विसरा सुरक्षित

Connect News 24

पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द निवासी शानू की पत्नी पूजा की मौत की वजह पोस्टमार्टम से सामने नहीं आ सकी। वजह जानने के लिए अब विसरा की जांच कराई जाएगी। पूजा की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। तहरीर पर अब दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होगी।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया निवासी गिरीश चंद्र ने बताया कि पुत्री पूजा की शादी आठ साल पहले पूरनपुर कोतवाली के गांव उदयपुर खुर्द निवासी सोनू उर्फ शानू से की थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर पूजा को प्रताड़ित करने लगे। गिरीश का आरोप है कि और दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार को पूजा की पिटाई की गई। बाद में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पूजा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने नहीं आ सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा को शीघ्र ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरीश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर मिलने पर पूजा के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

000000

लटकने से हुई थी सेहरामऊ की ललिता की मौत

पूरनपुर। पति पत्नी में हुए विवाद पर सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव सुल्तानपुर निवासी राजेश की पत्नी ललिता उर्फ लक्ष्मी ने घर में साड़ी के फंदे पर लटककर सोमवार को जान दे दी थी। घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार शाम को हुई। पुलिस ने ललिता के शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ललिता की मौत लटकने से होना पाया गया है। कार्रवाई को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button