Pilibhit News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। कक्षा छह में प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा में 5385 विद्यार्थियों में से केवल 80 उत्तीर्ण हुए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. केबी सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को जिले के करीब परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें 5385 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में केवल 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्य ने बताया कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उनके अभिभावकों को फोन से भी सूचना दे दी गई है। जल्द प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।