Pilibhit News: प्रतिभा खोज परीक्षा में बीसलपुर के चार विद्यार्थी उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
बीसलपुर। सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि मार्च में विद्यामंदिर ब्रज प्रांत के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में विद्या भारती ने संचालित 40 विद्यालयों के 320 मेधावी विद्यार्थियोंं ने हिस्सा लिया था। बीसलपुर से आठ विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से आदर्श गंगवार, दीपक कुमार, उदित गंगवार, आयुष गंगवार उत्तीर्ण हुए हैं। संवाद