बदायूं

Budaun News: पंचमुखी मंदिर पर हुआ अखंड पाठ

Connect News 24

Unbroken text on Panchmukhi temple

बिल्सी के सिद्ध बली हनुमान बाबा मंदिर श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ करते लोग। संवाद

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर दूसरे दिन कलश स्थापना और प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के साथ श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। इसके लिए पंडित बनवारीलाल शर्मा ने आयोजक विनोद भारद्वाज की यजमानी में व्यास जी का आसन संभाला। श्री रामचरितमानस पाठ के साथ मंगल कामना के लिए ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी’ चौपाई का संपुट रखा गया। भगवान श्रीराम के बाल चरित्र की सुंदर चौपाइयों के बीच श्री रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर सोहनपाल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, अक्षय शर्मा, मानस भारद्वाज, सचिन श्रीवास्तव, आशीष, पुष्पा शर्मा, आभा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button