तैनाती में खेल: भाजपा विधायक का लेखपाल भाई बचा, निलंबित कर दिया दूसरा; किसान की मौत के बाद खुलासा

बदायूं सदर तहसील
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में नगला शर्की गांव के किसान रूम सिंह की आत्महत्या के प्रकरण के बाद लेखपाल पर कार्रवाई ने पहले से चल रहे एक और खेल का खुलासा कर दिया। मामले में जिस लेखपाल कुलदीप भारद्वाज को निलंबित किया गया, उसकी तैनाती दूसरे क्षेत्र में है।
नगला शर्की में बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य के लेखपाल भाई सतेंद्र शाक्य तैनात हैं। कुलदीप की तैनाती कादरचौक के गांव असरासी में है। अपनी सुविधानुसार दोनों ने आपस में ही क्षेत्र तय कर लिए थे। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है।
ग्रामीण कुलदीप को ही मानते रहे अपना लेखपाल
कुलदीप ही नगला शर्की में राजस्व के मामले देखने जाते थे। ग्रामीण उन्हें ही अपना लेखपाल मानते रहे। किसान रूम सिंह ने भी नायब तहसीलदार के साथ लेखपाल कुलदीप पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इधर मामले का खुलासा होने पर सतेंद्र ने बताया कि कुलदीप को अधिकारियों ने नगला शर्की का अतिरिक्त चार्ज दे दिया था। उनकी मूल तैनाती असरासी में ही है।
ये भी पढ़ें- UP News: उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे हैं तो चरित्र प्रमाणपत्र जरूर ले जाएं, नहीं तो पुलिस कर सकती है पूछताछ