बदायूं

Budaun News: खोदाई के लिए चिह्नित तालाबों का जल्द कराएं सुंदरीकरण

Connect News 24

बिसौली में तीन, दातागंज में छह और बदायूं में चिह्नित किए गए हैं आठ तालाब

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में खोदाई के लिए चिह्नित तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। डीएम मनोज कुमार ने कहा है कि जिले में जो भी तालाब खोदाई के लिए चिह्नित किए गए हैं, वहां जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराया जाए और उन्हें आदर्श तालाब बनाया जाए।

कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि बिसौली तहसील क्षेत्र में तीन, दातागंज में छह और बदायूं में आठ तालाब चिह्नित किए गए हैं। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इससे इनमें जल संग्रह भी किया जाए। जिले के सभी एसडीएम इन तालाबों पर ध्यान दें। उनका जलस्तर भी देखें। वहां तालाबों में जल संग्रह किया जा रहा है या नहीं इस पर भी गौर करें।

उन्होंने कहा कि जिन तालाबों को खोदाई के लिए चिह्नित किया गया है। पहले वहां खोदाई जरूरी है। उसके बाद वहां का सुंदरीकरण हो। वहां पौधरोपण भी कराएं। सभी एसडीएम तीन-तीन तालाबों का चयन कर उसकी सूची उपलब्ध कराएं, जिससे आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button