रामपुर

Rampur News: अब्दुला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में गवाह डिस्चार्ज, अगली सुनवाई तीस जून को

Connect News 24

रामपुर। पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने कोर्ट में गवाह को डिस्चार्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सफाई साक्ष्य के लिए तीस जून की तारीख निर्धारित की है।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र हैं और उनके द्वारा उनका प्रयोग भी किया गया है। इस मामले में सपा नेता आजम खां और डॉ. तंजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने गवाह अब्दुल मतीन को डिस्चार्ज किए जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई तीस जून को होगी। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन गवाह से जिरह नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button