बदायूं

Budaun News: बिल्सी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे श्रद्धालु

Connect News 24

Sankirtan of Shyam Baba took place in Bilsi, devotees danced fiercely

बिल्सी में श्याम बाबा के संकीर्तन में हिस्सा लेते कलाकार एवं भक्त। संवाद

फोटो 101

बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक में सोमवार की रात श्याम बाबा सेवा समिति के तत्वावधान श्याम बाबा के प्रेमियों ने भव्य संकीर्तन का आयोजन कराया। यहां खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा।

यहां 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक विकास वार्ष्णेय ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। भजन गायक उज्जवल वार्ष्णेय, मनमोहन शाही, सौरभ वार्ष्णेय आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। बाबा के गीतों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। देर रात बाबा की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विनीत वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, कुलदीप माहेश्वरी, बंटी माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button