बरेली

प्रोजेक्ट अलंकार: एडेड स्कूलों को देनी होगी सिर्फ 25 फीसदी राशि

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 28 Jun 2023 01:42 AM IST

बरेली। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत एडेड स्कूलों की जीर्णशीर्ण स्थिति को सुधारने के लिए स्कूल प्रबंधन को अब 25 फीसदी राशि ही देनी होगी। 75 फीसदी सरकार देगी। एडेड कॉलेजों को यह भी सुविधा दी गई है कि वे खुद पैसे दे पाने में असमर्थ हैं तो जनप्रतिनिधियों से निधि के जरिये भी मदद ले सकते हैं। दरअसल, वर्ष 2022 में आए प्रोजेक्ट अलंकार में एडेड कॉलेजों ने खास रुचि नहीं दिखाई है। जिले से महज तीन स्कूलों ने सहभागिता की है। सहभागिता की स्थिति को सुधारने के लिए विभाग की ओर से पहले काफी प्रचार प्रसार किया गया। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो खर्च की दर को कम किया गया है। मंगलवार को डीआईओएस सोमारू प्रधान ने एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दी। बताया कि प्रोजेक्ट के तहत सहभागिता करना अब पहले से काफी आसान हो गया है। हालांकि राजकीय स्कूलों के लिए योजना के तहत जिले के 61 राजकीय कॉलेजों का चयन किया गया है। इनमें शासन स्तर से बजट जारी होने के बाद 39 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button