Bareilly News: चौकी इंचार्ज को हर एक्सीडेंट पर चाहिए दो हजार रुपये
बरेली। इज्जतनगर थाने की एक चौकी के प्रभारी ने निजी एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। उसने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की तो चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच का आदेश दिया गया है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी संजीव सिंह ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाते हैं। आरोप है कि चौकी क्षेत्र में एंबुलेंस खड़ी करने पर, किसी एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति को ले जाने पर प्रभारी को दो हजार रुपये देने पड़ते हैं। उससे भी रुपये मांगे गए। विरोध करने पर उसे पीट दिया गया। इससे पहले चौकी प्रभारी ने उसे अनुमति दी थी कि वह चौकी पर एंबुलेंस खड़ी करके घायलों को ले जा सकता है। उनके कहने पर उसने चौकी में बिछाने के लिए छह हजार रुपये की मैट भी लाकर दी थी। कुछ दिन तक सही रहा पर बाद में चौकी प्रभारी महीने के हिसाब से रुपया मांगने लगे।



