बरेली

Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार, पार्टनर दिलशाद की तलाश

Connect News 24

Girl arrested for extorting people by trapping in honeytrap

हनीट्रैप की आरोपी युवती पूनम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से रुपये वसूलने वाली युवती को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद नाम का युवती का दोस्त अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। युवती वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब तक कई लोगों से रुपये ऐंठ चुकी है।

थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा की पूनम मौर्य सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती थी। इसके बाद वह उनको अश्लील फोटो, मेसेज और वीडियो भेजती थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लोगों को प्रलोभन देकर मिलने के लिए अकेले में बुलाती थी। 

ये भी पढ़ें- दुल्हन का कत्ल: मेले में युवक के साथ झूले पर झूल रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, गला दबाकर मार डाला

दिलशाद बनाता था वीडियो 

पूनम मौर्य का दोस्त दिलशाद भी उसके साथ रहता था। अकेले में लोगों के साथ वह अश्लील हरकतें करती थी। इस दौरान दिलशाद निवासी नवदिया चुपके से वीडियो बना लेता था। यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल करती थी। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button