रामपुर

Rampur News: ईद मनाने आ रहे दो दोस्तों को कैंटर ने कुचला, अस्पताल में भर्ती

Connect News 24

शाहबाद। दिल्ली से बकरीद मनाने के लिए घर आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कैंटर ने ओवरटेक करते समय में कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में भर्ती कराकर, कराया जा रहा है। घर में चल रही बकरीद की खुशियां काफूर हो गई है।

शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर जागीर निवासी इकराम और इनका दोस्त शान खान दिल्ली के सीमापुरी में सोफा बनाने का काम करते है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर ईद-उल-अज़हा मनाने के लिए आ रहे थे। आते समय घर के नजदीक पहुंचने से पहले ही शाहबाद-रामपुर रोड स्थित दीपपुर गांव के निकट एक कैंटर चालक ने इन्हें सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद तकरीबन 15 फीट तक बाइक सवार दोनों दोस्तों को कैंटर चालक ने घसीटा। उधर हादसे के बाद कैंटर चालक मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे पीछे चल रहे कैंटर ओवरटेक कर रहे थे। ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को शिनाख्त करने के बाद परिवार वालों को सूचना दी। जिसके बाद घर में चल रही बकरीद की खुशियां काफूर हो गई। घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इकराम की हालत बेहद गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button