बदायूं

Budaun News: डेढ़ साल के बच्चे के सिर में फंसी पतीली, मिस्त्री ने काटकर निकाली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 02 Jul 2023 01:54 AM IST

Bottle stuck in child's head, mechanic cut it out

कुंवर क्षेत्र के हसनपुर में एल्युमोनियम की पतीली में फसे बालक के सर को निकालते हुऐ। संवाद

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शनिवार सुबह खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे का सिर एल्युमीनियम की पतीली फंस गया। इससे बच्चा रो-रोकर बेहाल हो गया। परिवार वाले बच्चे को कुंवरगांव ले गए। वहां बेल्डिंग मिस्त्री ने कड़ी मशक्कत के बाद पतीली को काटकर निकाला।

ग्राम हसनपुर निवासी अली मोहम्मद का डेढ़ वर्षीय बेटा मोहम्मद इमरान शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घर में खेल रहा था। उसने वहां रखी पतीली उठाकर अपने सिर पर रख ली। कुछ देर बाद पतीली उसके सिर में फंस गई। इमरान रोने लगा तो परिवार लोगों को पता चला। पहले तो उन्होंने ही पतीली निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो बच्चे को कुंवरगांव में बेल्डिंग मिस्त्री के पास ले गए।

बच्चे को देखने के लिए बेल्डिंग मिस्त्री की दुकान पर भीड़ जमा हो गई। मिस्त्री ने लोहे की कतिया से पतीली को धीरे-धीरे काटा और बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। पतीली को काटने में मिस्त्री को करीब एक घंटे का समय लग गया। तब तक बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे ही बेटे की गर्दन से पतीली हटी अली मोहम्मद ने उसे गले से लगा लिया और उसकी जान में जान आई।

कुंवर क्षेत्र के हसनपुर में एल्युमोनियम की पतीली में फसे बालक के सर को निकालते हुऐ। संवाद

कुंवर क्षेत्र के हसनपुर में एल्युमोनियम की पतीली में फसे बालक के सर को निकालते हुऐ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button