रामपुर

Rampur News: एसडीओ विद्युत पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। स्वार में बिजली चेकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी समेत अन्य बिजली कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

क्षेत्र के गांव बिजारखाता में 27 मई को बिजली विभाग की टीम शिविर लगाकर बकाया वसूल रही थी। इसके बाद टीम ने उपखंड अधिकारी भगवंत सिंह के नेतृत्व में गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग करने लगी, तो मनसफ अली के घर बिजली के पोल से तार डालकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। जब टीम ने छत पर जाकर केबल चेक करने की कोशिश की तो घर के मालिक और उसके भाइयों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उपखंड अधिकारी और अन्य कर्मियों के साथ खींचतान और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट भी की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके चलते बात जिला अधिकारी के संज्ञान में भी पहुंच गई थी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी की ओर से देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस को आरोपियों की तलाश थी कि इसी दौरान एक और वीडियो उसी घटना का फिर से वायरल हो गया। इस तरह जब मामला दोबारा गर्माया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम मनसफ अली व मकसूद निवासी गांव बिजारखाता को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आईपीसी की धारा 353/504/506 के तहत रिपोर्ट में नामजद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button