पीलीभीत

Pilibhit News: नाले में मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी पहचान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 05 Jul 2023 11:56 PM IST

बीसलपुर। मंगलवार शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास नाले में मिले महिला के शव की शिनाख्त बुधवार को दूसरे दिन भी नही हो पाई है। पुलिस शव किसी भीख मांगने वाली महिला का होने की आशंका जता रही है।

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास स्थित नाले से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। काफी प्रयास करने पर भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए महिला के कपड़े सुरक्षित रख लिए हैं। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला के इलाके में भीख मांगने की जानकारी मिल रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही पता चल कगेगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button