बदायूं

Budaun News: सांई मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु उत्सव

Connect News 24

Guru Utsav celebrated with pomp in Sai temple

बिल्सी के सांई मंदिर में गुरु उत्सव पर पूजा करते बाबा के भक्त

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित सांई बाबा के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने सोमवार की रात गुरु उत्सव धूमधाम से मनाया। यहां सबसे पहले बाबा के भक्तों ने मंदिर में 251 दीप प्रज्ज्वलित किए। उसके बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग गुरु को समर्पित किया।

दीपक चौहान एवं वार्ड सभासद राजीव महेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित कर बाबा की आरती की। मंदिर के महंत राजीव पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सत्येंद्र पाल सिंह, शिवम उपाध्याय, ओमेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, महिपाल सिंह, मोनू राठौर, संजय जोशी, प्रवीण शर्मा, सनी आदि मौजूद रहे।

इधर तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां सभी शिष्यों ने अपने गुरु उमाशंकर शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर वेदव्यास शर्मा, अजय ठाकुर, संजीव मिश्रा, आशीष यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, डॉ मानसिंह, मनोज मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button