पीलीभीत

Pilibhit News: जहर खाने से दो महिलाओं की हालत बिगड़ी, एक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 05 Jul 2023 11:54 PM IST

पूरनपुर। जहर खाने से दो महिलाओं की हालत खराब हो गई। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव सुआबोझ निवासी हरीप्रसाद की पत्नी सरस्वती (45) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सरस्वती के भाई ने पिटाई से क्षुब्ध होकर बहन के जहर खाने से मौत होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव सुआबोझ निवाी हरीप्रसाद की पत्नी सरस्वती और घुंंघचाई निवासी सुधांशु की पत्नी संचिता (31) को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। संचिता को सीएचसी लाए उसके पिता जकरन मिश्रा ने ससुरालियों पर संचिता को जहर देने का आरोप लगाया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सरस्वती की मौत हो गई। सरस्वती के भाई शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव ताजपुर निवासी रामपाल ने बहन की पिटाई कर आरोप उसके पति पर लगाया। रामपाल की सूचना पर पुलिस ने सरस्वती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button