बरेली

Bareilly: दरोगा पर रिपोर्ट कराने वाली महिला के खिलाफ एक और मुकदमा, किरायेदार ने लगाए गंभीर आरोप

Connect News 24

Another FIR filed against the woman who alleged the abuse talking the inspector

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में तैनात दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ बारादरी थाने में एक और एफआईआर हुई है। नए मामले में महिला का देवर भी आरोपी है। महिला और उसके देवर पर उसके किरायेदार ने ही आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के देवर ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जातिसूचक शब्द कहे। जान से मारने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर की महिला ने पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कैंट थाना क्षेत्र की युवती ने महिला पर धर्म परिवर्तन कराने समेत कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था। मेडिकल परीक्षण के दौरान वह पुलिस को चमका देकर अपनी नाबालिग बेटी को छोड़कर भाग गई। महिला की बेटी अनाथालय में है।

महिला समेत चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट 

अब महिला की किरायेदार ने बारादरी थाने में महिला, उसके देवर मनोज पाल, बेटे प्रियांशु समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मनोज पाल ने 11 मई को तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का बेटा उससे अक्सर छेड़खानी करता था। बाद में महिला ने अपने बेटे को घर से बाहर भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बिगड़े हालात: शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव, घर-दुकान और थानों में भरा पानी; देखें तस्वीरें

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button