शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर से लापता आटा चक्की संचालक की गोली मारकर हत्या

Connect News 24

Flour mill operator missing from home shot dead

मृतक अजय पाल का फाइल फोटो

मदनापुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के गांव बिरिया कलां निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अजय पाल सिंह यादव (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में एक व पैरों में दो गोलियां लगी हैं। वह मंगलवार शाम से घर से गायब था। उसका शव मदनापुर के मकरंदपुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया है।

आटा चक्की चलाने वाला अजय पाल मंगलवार रात को खाना खाने के बाद घर में सो गया था। पिता के पास ही उसकी चारपाई पड़ी थी। आधी रात को सुरेंद्र सिंह जागे तो अजय अपने चारपाई से गायब था। रात में ही परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार शाम मदनापुर के गांव मकरंदपुर के पास पशुओं को चराकर घर लौट रहे ग्रामीणों को शव पड़ा दिखा तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त अजय पाल के रूप में हुई। कुछ देर में परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने देर रात को पहुंचकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

हत्या कहीं और की गई…बता रहीं घटनास्थल की स्थिति

अजय पाल सिंह यादव का शव मकरंदपुर के रतीराम के खेत में पड़ा मिला है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को खेत में लाकर डाला गया। जिस जगह पर शव पड़ा मिला है, वहीं से कुछ दूरी तक खून के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि सुबह हत्या कर शव को अंधेरे में ही डाला गया होगा।

प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होने की आशंका

सुरेंद्र सिंह के पांच बेटों में दूसरे नंबर का अजय पाल अभी अविवाहित है। उसका मोबाइल, चप्पल गायब मिली है। शरीर पर पैंट भी नहीं मिली है, ऐसा बताया जा रहा। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। अजय पाल की मौत खबर उसके घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके घर में मातम छाया है। दूसरी ओर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है।

मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

मृतक अजय पाल का फाइल फोटो

मृतक अजय पाल का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button