पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज न मिलने पर प्रसूता और नवजात को किया कमरे में बंद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 06 Jul 2023 12:13 AM IST

पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरा निवासी रामसेवक ने जहानाबाद पुलिस को बताया कि शादी में दहेज न मिलने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को नवजात के संग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। मायके आने पर ससुराल वालों ने तमंचा दिखाकर धमकाने की कोशिश की।

थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि रामसेवक की पुत्री सीमा की शादी 16 अप्रैल 2020 को कमलेश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने टेंपो खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने सीमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 14 अगस्त 2021 को सीमा ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसका खर्च भी मायके वालों ने ही उठाया।

आरोप है कि पुत्र के जन्म के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फिर दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सीमा को उसके नवजात बेटे के साथ कमरे में बंद करके कई दिन भूखा रखा। एक जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके आई और परिवार के लोगों को घटनाक्रम की जानकरी दी। दूसरे दिन पति दो साथियों संग मायके में आया। आरोप है कि मायके में विवाहिता को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए बच्चे को ले जाने की कोशिश की। पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने पति कमलेश, मंजू देवी, द्वारिका प्रसाद, सोमपाल, मुन्नी देवी, जयमंती देवी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button