Budaun News: धूमधाम से मनाई गई वीर शासन जयंती

बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग
बिल्सी। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को वीर शासन जयंती मनाई गई। सबसे पहले भगवान जिनेन्द्र स्वामी के मंगल जलाभिषेक व शांतिधारा की गई। श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने वीर शासन जयंती के बारे में बताया। कहा कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के धर्मतीर्थ का प्रवर्तन वर्तमान में चल रहा है। उनके धर्म को धारण करने वाले जीव उन्हीं वीर प्रभु के शासन में रह रहे हैं। इसलिए यह दिवस वीर शासन जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मृगांक जैन, प्रीत जैन, डॉ. आरती जैन, अनिल जैन सोनी, नीरज जैन, नीरज जैन, निर्भय जैन आदि मौजूद रहे। इधर मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी वीर शासन जयंती मनाई गई। संवाद