Budaun News: सुबह बारिश ने दी राहत, दोपहर में निकली धूप ने बढ़ाई उमस

बुद्धवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सुबह करीब पांच बजे हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक ला दी, वहीं बाद में दोपहर में धूप खिलने से उमस बढ़ गई।
जुलाई की शुरुआत से ही मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी बारिश होती है तो कभी धूप निकल आती है। जुलाई मेें अधिकतम तापमान जून की अपेक्षा कम चल रहा है, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है।
बुधवार को भी सुबह करीब पांच बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। 45 मिनट तक बारिश हुई, इससे मौसम में भी ठंडक आ गई। बारिश बंद होने के बाद बादल छाए, बाद में मौसम साफ हुआ और धूप निकाल आई। जिसने मौसम में उमस पैदा कर दी। ऐसे में लोग दोपहर बाद फिर पसीने मेें तरबतर नजर आए।
मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार आने वाले बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।

बुद्धवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद


