Shahjahanpur News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
खुटार। वाहन की टक्कर से घायल गांव सौंफरी निवासी राकेश रस्तोगी (40) की मौत इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते वक्त हो गई।
बताया जाता है कि राकेश रस्तोगी मंगलवार रात आठ बजे गांव में ही किराने की दुकान पर खरीदारी करने जा रहे थे। सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। इसी दौरान उधर से निकल रहे भाई शिवम ने राकेश को खून से लथपथ पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाहजहांपुर ले जाते समय राकेश रस्तोगी ने दम तोड़ दिया। भाई शिवम ने बताया कि राकेश की पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। राकेश की मौत से भाई रामकुमार, शिवम, मां दुलारी देवी, पुत्र राघव, पुत्री रागिनी रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद

