बदायूं

Budaun News: खपत से ज्यादा का बिल बना रहा था मीटर रीडर, हटाया

Connect News 24

– कई उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से की थी शिकायत

– जांच में सही पाया गया मामला, बिलिंग एजेंसी पर डाला गया जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने खपत से ज्यादा का बिल बनाने पर मीटर रीडर को हटा दिया है। साथ ही बिलिंग एजेंसी पर जुर्माना डाला है। एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं के समय पर और सही बिल उपलब्ध कराए जाएं। अगर दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपखंड अधिकारी पनबड़िया अतुल कुमार के मुताबिक पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे थे कि उनके बिलों में गड़बड़ी की जा रही है। उनके बिल बढ़कर आ रहे हैं। उनके मीटर की सही यूनिट के अनुसार बिल नहीं दिए जा रहे हैं।

आरोप था कि सब घर बैठकर बिल बनाकर दिए जा रहे हैं जबकि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साफ निर्देश हैं कि मीटर की वास्तविक खपत के अनुसार बिल उपलब्ध कराए जाएं। शिकायतों की जांच कराई गई तो बिलिंग एजेंसी की लापरवाही उजागर हुई।

उन्होंने बताया गया कि मीटर रीडर साक्षात गुप्ता को हटाने के साथ बिलिंग एजेंसी पर जुर्माना डाला गया है। जुर्माना राशि एजेंसी को भुगतान होने वाली धनराशि से काटी जाएगी। बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों को हिदायत दी गई है कि वे समय से उपभोक्ताओं को बिल दें।

समय पर बिल न मिलने पर करें शिकायत

उपखंड अधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि गलत रीडिंग के बिल, समय से बिल न मिलने, कम रीडिंग के बिल बनाने के एवज में पैसे मांगने वाले मीटर रीडरों की शिकायत करें। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7599560212 पर मेसेज करें। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति के संबंध में उपकेंद्र पनवाडिया 7599560199, कार्यशाला 7599560230, कचहरी 7599560209 और जिला मुख्यालय पर 9411212534 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button