Budaun News: बिनावार में कई गांवों की बिजली ठप
बिनावर। बारिश के कारण पिछले 24 घंटों से क्षेत्र के उसैता, मई रजऊ, रहमा, बिनावर, विजय नगला, बरखेड़ा, मुड़िया ,करतोली घटिया , गौंटिया, रसूलपुर, आदि करीब कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। यह जानकारी गांवों के विकास गुप्ता, धर्मेंद्र, सुरेश गुप्ता जंग बहादुर जेपी सिंह आदि उपभोक्ताओं ने दी। एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि बारिश के कारण बिजली उपकेंद्र में पानी भर गया है जिससे मशीनें डूब गई है। संवाद
–
ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप, लोगों ने किया हंगामा
बदायूं। सिलहरी के प्राथमिक विद्यालय के निकट रखा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नाराज विद्युत उपभोक्ताओं ने मौके पर हंगामा किया। ग्राम प्रधान बाबर मियां ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है लोग परेशान हैं। इस मौके पर अबुल चौधरी, मोहम्मद मियां, मोतशाम सिद्दीकी, शारिक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद