बरेली

Bareilly News: ये स्मार्ट सिटी है… यहां तैरकर जाना है

Connect News 24

बरेली। सुबह बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बनी रहीं। लोगों के घरों में पानी भर गया। साइकिल बह गई। कई ई-रिक्शा पलट गए। दो पहिया सवार गिरते रहे। यह सब देखकर लोगों को मिर्जा गालिब का शेर याद का गया। वे बोल उठे कि ये स्मार्ट सिटी है… यहां तैरकर जाना है। अफसरों ने भले ही स्मार्ट सिटी की ब्रांडिंग शुरू कर दी है, मगर हालात इसके विपरीत हैं।

कांवड़ियों के जत्थे शहर में आने लगे हैं। सोमवार को दस लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है, मगर बदायूं रोड का हाल खराब है। सड़क पर जलभराव है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन लोग गिरते रहे। बदायूं रोड के आसपास बसी कॉलोनियों का भी यही हाल रहा। बांस मंडी में तीन घंटे तक जलभराव की स्थिति रही। सबसे खराब हाल हजियापुर का रहा। यहां नालों का पानी पूरे मोहल्ले की सड़कों पर भर गया। दो पहिया सवार यहां भी गिरकर जख्मी होते रहे। कुतुबखाना बाजार में बारिश के बाद कीचड़ हो गया। नगर निगम के पीछे इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई।

संजय नगर की सड़क ने लोगों को सबसे अधिक दर्द दिया। यहां अधूरी सड़क पर दिनभर में एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा पलट गए। इतनी ही बाइकें पलटीं, कई लोग जख्मी भी हुए। संजय नगर की सड़क पिछले तीन साल से खराब है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button