Bareilly News: जिलाध्यक्ष के तीन महीने बाद सपा कार्यकारिणी घोषित
बरेली। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें जिलाध्यक्ष समेत 49 लोगों को शामिल किया गया है। सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव व सचिव और सदस्य बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव हार के बाद सपा ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी। नगर निकाय चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष के लिए शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष के लिए शमीम खां सुल्तानी के नाम की घोषणा की गई थी। अभी महानगर की टीम घोषित नहीं हुई है।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तनवीर उर इस्लाम, मनोहर सिंह पटेल, तारिक लिटिल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नदीम अली, विजेंद्र यादव व रविंद्र सिंह यादव है। महासचिव संजीव यादव और कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल को बनाया गया है।
15 लोगों को बनाया गया सचिव
मयंक शुक्ला मोंटी, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह यादव, ठाकुर चंद्रपाल, द्रोण कश्यप, खालिद राणा, इंजीनियर अतुल पाराशरी, मोहम्मद अकरम, अमित सिंह, मोहर सिंह, संजीव यादव, प्रमोद सिंह यादव, प्रेमपाल मौर्या, विशाल कश्यप, मनोहर लाल गंगवार सचिव बनाए गए हैं।
20 सदस्यों को शामिल किया
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष यादव, ओमपाल यादव, विक्रम कश्यप, हाजी बफाउर्रहमान, सोमपाल, लाल बहादुर, चौधरी अमित सिंह, संजीव यादव, नवीन कश्यप, शिवम मौर्या, नरोत्तम गंगवार, शरदवीर यादव, भजन लाल, राज शेखर, गुरु प्रसाद काले, नरेश सोलंकी, अरविंद यादव, शैलेंद्र मौर्या व शिव कुमार प्रजापति को शामिल किया गया।
पूर्व महापौर ने पूछा, सपा प्रमुख से मिलने वालों की सूची में मेरा नाम क्यों नहीं
बरेली। पूर्व महापौर निकाय चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी रहे डॉ. आईएस तोमर ने जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को पत्र लिखा है। कहा कि हाल में कई नेता और कार्यकर्ता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले थे। उस सूची में उनका नाम क्यों नहीं था।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बताया जाए कि यह सूची किसके द्वारा बनवाई गई है। पूछा कि सपा प्रमुख के साथ होने वाली बैठक में उनकी उपस्थिति से किसे दिक्कत थी। जिलाध्यक्ष से कहा कि उनके सवालों के जवाब जल्द ही देने का कष्ट करें, ताकि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा सकें कि बैठक में क्यों नहीं पहुंच सके।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर व महानगर में रह रहे नेताओं को छोड़कर सात विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की सूची बनाई। इन दो सीटों से नाम तय करने की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष की थी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि उन्हाेंने पूर्व महापौर डॉ.आईएस तोमर का नाम प्रदेश कार्यालय भेजी सूची में भेजा था। वहां से सभी को फोन किया था। पूर्व महापौर का फोन नहीं उठा, यह कार्यालय से पूछा गया।



