रामपुर

Rampur News: रामपुर के सिविल लाइंस में 10 दिन में हुईं चार हत्या से दहशत

Connect News 24

रामपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 10 दिन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चार हत्याओं से लोग दहशत में हैं। चारों हत्याएं निर्मम तरीके से की गईं। हालांकि, पुलिस ने चारों हत्याओं का शीघ्र ही खुलासा कर दिया।

30 जून को वजीरनगर निवासी लाखन की लाश गांव के बाहर खेतों में पड़ी मिली थी। उसकी हत्या चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या की जांच चल ही रही थी। तभी दूसरी हत्या हो गई। प्रेम पटवारी मोहल्ले निवासी छह वर्षीय युग की हत्या कर उसके शव को आगापुर बाइपास पर फेंका गया था। हालांकि, बच्चे की हत्या खुलासा पुलिस ने उसी दिन कर आरोपी बालक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

उसके बाद पुलिस ने बिजली मैकेनिक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और एक अन्य हत्यारे को गिरफ्तार किया। हालांकि, बिजली मैकेनिक की हत्या का मुख्य आरोपी भगत अभी फरार है। शनिवार को एक बार फिर रामपुर दहल गया जब रामपुर-मुरादाबाद हाईवे पर कोसी नदी के नीचे डबल मर्डर हो गया। देर शाम को पुलिस ने तफ्तीश कर इस मामले का खुलासा कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो जा रहे हैं।

गश्त बढ़े तो रुक सकती हत्याएं

रामपुर शहर में पुलिस की गश्त काफी धीमी है। इसको बढ़ाने पर ही क्राइम में आई तेजी को कम किया जा सकता है। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। जिस वजह से हर रोज मामले बढ़ रहे हैं।

एएसपी रामपुर संसार सिंह ने कहा कि हाल में ही जो भी हत्याएं हुईं हैं, सभी मामलों का खुलासा कर दिया गया है। अपराध नियंत्रित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button