रामपुर

Rampur News: जर्जर स्कूल में पानी भरने पर ग्रामीण के घर हो रही पढ़ाई

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर विकास खंड के रतनपुरी गांव का प्राथमिक विद्यालय शिक्षामित्र के सहारे चल रहा है। यहां कई वर्ष से कोई शिक्षक नहीं है। बारिश के बाद यहां परिसर में पानी भरा है और भवन भी जर्जर है। इसके चलते स्कूल एक ग्रामीण के घर में चल रहा है। विद्यालय में बने कमरे बरसात में टपकते हैँ। अभिभावक अपने बच्चों की जान जोखिम में डालकर विद्यालय भेजने को तैयार नहीं हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही सरकारी विद्यालय में घुटनों तक पानी भर जाता है। विद्यालय में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। ऐसी हालत में अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। सैदनगर क्षेत्र के रतनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में बारिश के चलते विद्यालय के कमरों की छत टपकने लगी है।. विद्यालय परिसर में पानी ही पानी भर गया है। इस तरह के अस्त-व्यस्त हालत होने के कारण बच्चे स्कूल में नहीं पहुंचते जिसकी पढ़ाई में कठिनाइयां आई है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षामित्र उमर अली ने अपने ही गांव के सिब्ते हसन के घर में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। यहां के स्कूल में शिक्षा मित्र के अलावा कोई और शिक्षक नहीं है।

ग्राम प्रधान अमीर अहमद ने बताया कि रतनपुरी गांव नीचे में बसा हुआ है। एक दशक पहले बना विद्यालय भवन बना था। अब अगर भराव भी डाला जाए तो भवन की छत नीची रह जाएगी। इसी समस्या के चलते बरसात में शिक्षण कार्य विद्यालय में नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग ही इस संबंध में कोई उपाय कर नया भवन बनवा सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button