बरेली

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने वापस लिया नामांकन

Connect News 24

UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party mayor candidate Sanjeev Saxena withdraws nomination in Bareilly

सपा नेता संजीव सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। गुरुवार दोपहर संजीव सक्सेना अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। नाम वापसी के बाद उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह फैसला लिया है। दूसरी ओर पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर शाम चार बजे सपा नेताओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। बता दें कि डॉ तोमर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। सपा ने उनको समर्थन दिया है। बीते दो दिनों में घटे घटनाक्रम से बरेली में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 

सपा ने संजीव सक्सेना को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद संजीव ने सपा के सिंबल पर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सपा नेता पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद तोमर ने कहा था कि उन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का आशीर्वाद है। देखिए आगे दो दिनों में क्या होता है। बुधवार को सपा ने डॉ. तोमर को समर्थन देने का एलान कर दिया। 

संबंधित खबर- UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा ने डॉ. तोमर को दिया समर्थन; संजीव बोले- मेरे पास सिंबल… मैं ही प्रत्याशी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button