पीलीभीत

जनआरोग्य मेला : पुरुष तो कहीं महिला चिकित्सक नहीं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 09 Jul 2023 11:56 PM IST

बीसलपुर। जन आरोग्य मेले में बीसलपुर क्षेत्र में कही पुरुष चिकित्सक नहीं थे तो कहीं महिला चिकित्सक। हालांकि मरीजों को देखकर दवाएं दी गईं। मरीज भी आए।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र में डॉ. आशीष अग्रवाल ने 35 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने मरीजों को दवाई दी। विभाग द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की व्यवस्था न करने पर महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. ललिता रस्तोगी ने 31 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने मरीजों को दवाई दी।

इस स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष डॉक्टर न होने पर अधिकांश पुरुष मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. उज्जमा अख्तर और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 21 मरीजों का परीक्षण किया। कर्मचारी गोवर्धनलाल ने मरीजों को दवाई दी। स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष डॉक्टर न होने से पुरुष मरीज प्रतीक्षा करके लौट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार और डॉ शबीना बेगम ने 28 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें दवा दिलवाई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button