बरेली

बरेली कैंट में ठेका कर्मचारी ने दी जान: जूनियर लीडरशिप अकादमी में तीसरी मंजिल से कूदा, अस्पताल में मौत

Connect News 24

Contract employee jumped from the third floor of the Army Junior Leadership Academy

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट में सेना की जूनियर लीडरशिप अकादमी में ठेका कर्मचारी ने रविवार सुबह तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से अकादमी में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गौंटिया निवासी धर्मवीर (27) सेना की जूनियर लीडरशिप अकादमी में ठेका कर्मचारी था। रविवार सुबह उसने अचानक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सेना के लोगों ने कैंट क्षेत्र के मिलिट्री अस्पताल में उसे भर्ती कराया,  जहां उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात

सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि धर्मवीर की पत्नी मायके में रह रही थी। दंपती में विवाद चल रहा था। उसकी एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भी धर्मवीर मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button