बरेली

Bareilly News: शाहपुर डांडी के पास हसनपुर माइनर में आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Connect News 24

Crocodile came in canal near village in bareilly

नहर किनारे घास में मगरमच्छ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह शाहपुर डांडी गांव के पास नहर में मगरमच्छ आ गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो डर गए। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच मगरमच्छ नहर से निकल घास में चला गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ घास में कहीं छिप गया।  

हसनपुर माइनर के पास सोमवार को किसान धान की रोपाई कर रहे थे। माइनर के पास से गुजर रहे कुछ किसानों को नहर में विशाल मगरमच्छ दिखाई पड़ा। सूचना पर ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर पहुंचे। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास शुरू किए, लेकिन संसाधन न होने के कारण उसे पकड़ नहीं सके। इस बीच मगरमच्छ नहर के पास ही कहीं घास में छिप गया। गांव के पास मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button