पीलीभीत

Pilibhit News: बदलने के बाद फिर फुंके दो ट्रांसफार्मर, 200 उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही

Connect News 24

Two transformers blew again after replacement, supply to 200 consumers stalled

अधोे​षित ​बिजली कटौती का समाधान करने केलिए जेई कोे ज्ञापन देते उपभोेक्ता । संवाद

पूरनपुर। बदलने के बाद करीब एक घंटा बाद ही कस्बे के दो ट्रांसफार्मर फिर फुंक गए। इससे 200 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ठप बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है।

शनिवार रात को नगर के तीन बिजली ट्रांसफार्मर फुुंक गए थे। फुुंके ट्रांसफार्मरों को बदलकर रविवार शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन लाइनपार में रेलवे स्टेशन के सामने और एसडीओ बिजली कार्यालय के समीप का बदला गया ट्रांसफार्मर मात्र एक घंटा चलकर फिर फुंक गया।

इससे लाइनपार में रेलवे स्टेशन के सामने और नगर की पंजाबी कॉलोनी, रजागंज के कुछ हिस्से के 200 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मरों को सोमवार शाम तक नहीं बदला जा सका। लगातार दो बार ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ता अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं।

विद्युत कटौती की समस्या को लेकर जेई को दिया ज्ञापन

बिलसंडा। मोहल्लों में लगातार अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपा।

करीब एक माह से वार्ड नंबर पांच समेत अन्य इलाकों में कटौती हो रही है। सोमवार को अधिवक्ता आशीष सक्सेना के नेतृत्व में कई लोगों ने जेई हरिशंकर वर्मा को सौंपे ज्ञापन में समस्या समाधान की मांग की। जेई ने कहा कि ओवरलोड के चलते देवस्थान, तिकोनिया पार्क और थाना बिलसंडा के ट्रांसफार्मर बदलाव की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। गौरव आर्य, नईम पठान, चेतन गुप्ता, सुमित जयसवाल, नवनीत अग्निहोत्री, जाकिर, मोहित पांडे आदि शामिल थे। संवाद

बकाया बिल जमा न करने पर 10 कनेक्शन काटे

पूरनपुर। बकाया बिजली का बिल जमा न करने पर गांव भगवंतापुर में सोमवार को अभियान चलाकर 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। एसडीओ प्रवीण कन्नौजिया ने बताया कि सोमवार को जेई आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में शेरपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव भगवंतापुर में बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का अभियान चलवाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में 10 बड़े बाकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अन्य बकायेदारों को शीघ्र ही बकाया बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button