पीलीभीत

Pilibhit News: चेते नहीं अफसर तो हो सकती है बरेली जैसी घटना

Connect News 24

If the officer is not alert, then an incident like Bareilly can happen.

शहर की टनकपुर रोड किनारे रखा टूासफारमर ।संवाद

पीलीभीत। शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। शहर में अधिकांश ट्रांसफार्मरों को बिना सुरक्षा घेरों के लगा दिया गया है। बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ गया है। फिर भी विभाग चेता नहीं है। तीन दिन पहले बरेली में ट्रांसफार्मर के जाल से चिपककर छात्रा की मौत हो गई थी। अगर यहां भी ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बारिश शुरू होते ही बिजली की लाइनों में फाॅल्ट बढ़ जाते हैं, अर्थिंग की आशंका भी बढ़ जाती है। शहर के टनकपुर रोड, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों व सड़क के बीच की दूरी महज दो-तीन फुट ही है। ऐसे में छुट्टा पशुओं का इनसे चिपकने का खतरा रहता है। विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर को रखने के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है। ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए, आने वाली सप्लाई के लिए तारों में गार्डिंग करना, ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना आदि नियम है, लेकिन इनका पालन कराने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

टनकपुर रोड : जमीन को छू रहे तार

टनकपुर रोड पर नेहरू उद्यान से पहले स्थित मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर में सुरक्षा घेरे को नहीं लगाया गया। इसके अलावा तार भी जमीन पर फैले हुए है। यहां सुबह और शाम श्रद्धालुओं के साथ छोटे बच्चे भी आते रहते हैं।

चीनी मिल मार्ग: चबूतरे में पड़ गईं दरारें

चीनी मिल से कुछ दूरी पहले ही एक ट्रांसफार्मर चबूतरा बनाकर रखा गया, लेकिन इस चबूतरे में भी हल्की दरारें आ गई हैं। इसके अलावा पेड के साइड में तार भी फैले हुए है। ट्रांसफार्मर सड़क से बिल्कुल सटा हुआ लगा है।

बल्लभनगर : न घेरा और न चबूतरा

बल्लभनगर काॅलोनी में प्रवेश करते ही यह ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसके पास में ही खोखे भी रखा है। इस पर भी किसी तरह का कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया है और न ही इसे चबूतरे पर रखा गया है।

ड्रमंड कॉलेज : नहीं है जाल का घेरा

ड्रमंड कॉलेज के सामने रखा ट्रांसफार्मर पिछले काफी समय से तालाब के पास रखा हुआ है। इस पर किसी तरह का सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया है। बिना जाल के यहां खतरा बना हुआ है। यहां से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है।

ट्रांसफार्मर को कवर कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई थी, लेकिन अभी हो नहीं पाया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। – ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन

शहर की टनकपुर रोड किनारे रखा टूासफारमर ।संवाद

शहर की टनकपुर रोड किनारे रखा टूासफारमर ।संवाद

शहर की टनकपुर रोड किनारे रखा टूासफारमर ।संवाद

शहर की टनकपुर रोड किनारे रखा टूासफारमर ।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button