Bareilly News: 20 ट्रेनें आंशिक निरस्त तो 30 से ज्यादा रद्द, छह के रूट बदले
बरेली। तेज बारिश के चलते रेलवे का नेटवर्क प्रभावित हुआ है। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, अंबाला समेत कई स्टेशनों और यार्डों में पानी भरने के कारण रेल संचालन ठप हो गया है। मंगलवार को हरिद्वार यार्ड में ओएचई केबल क्षतिग्रस्त होने से 30 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। निरस्त की गईं सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। इसके अलावा 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया।
लगातार बारिश से पटरियां क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच मंगलवार को जंक्शन पर टिकट रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोला दिया गया। यहां देर शाम तक 612 लोगों ने टिकट रिफंड कराए।
ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस कर दिया गया। दिल्ली जाने वाली छह ट्रेनों को मंगलवार को बदले हुए रूट से चलाया गया। इस कारण भी यात्री परेशान रहे। यात्रियाें को टिकट रिफंड में काेई समस्या न हो, इसके लिए रेलवे ने 24 घंटे रिफंड काउंटर की व्यवस्था की है।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
14617/14618 बनमुखी-अमृतसर एक्सप्रेस, 12237/12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12231/12232 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12209/12210 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15011/15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 14609/14610 माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 13151/13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13231/12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 14649/14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12307/13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। 05231/05232 बरौनी-आनंद विहार, 05274/05273 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल 13 और 14 जुलाई को निरस्त रहेंगी। 15212/15211 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 18 जुलाई, 14618/14617 अमृतसर-बनमुखी एक्सप्रेस 19 जुलाई तक तक निरस्त की गई हैं। 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 14 जुलाई को निरस्त रहेगी। 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15531/15532 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जुलाई को निरस्त रहेंगी। 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 जुलाई, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 16 जुलाई, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 12 जुलाई, 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 14 जुलाई, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 17 जुलाई को निरस्त रहेंगी।
इन ट्रेनों का बदला रूट
14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 12373 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट, 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 12036 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस के रूट बदल दिए गए हैं।



