पीलीभीत

Pilibhit News: नवविवाहितओं को परिवार नियोजन की जानकारी देकर दी शगुन किट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 12 Jul 2023 12:17 AM IST

Shagun kit given to the newlyweds by giving information about family planning

महिला कोे शगुन किट देते सीएमओ डॉ आलोक कुमार । संवाद

पीलीभीत। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व जनसंख्या दिवस पर नवविवाहिताओं को शगुन किट वितरित की गई। उन्हें परिवार नियोजन के संबंध में परामर्श देकर आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ किया गया।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखचांद में विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. आलोक कुमार, एसीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी और सभासद निजाकत अली ने किया। सीएमओ ने नवविवाहित महिलाओं को परिवार नियोजन का साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवविवाहिताओं को शगुन किट भी वितरित की। इसके बाद प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान परिवार नियोजन प्रबंधक अमित शर्मा, परिवार नियोजन विशेषज्ञ संदीप उपाध्याय, नगरीय अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रवीन पाल, फार्मासिस्ट अमरेश कुमार, स्टाफ नर्स रेखा सचान, आशा रीना, अरूणेश मिश्रा, सोनिया शुक्ला मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button