बदायूं
Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी 38 वर्षीय प्रीति पत्नी अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक अमर पाल और प्रीति काफी समय से हरियाणा में रह रहे थे। प्रीति लंबे समय से बीमार थी। उसकी हरियाणा में मौत हो गई थी। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद