बदायूं

Budaun News: हटाया रूट डायवर्जन, वाहनों का आवागमन शुरू

Connect News 24

Route diversion removed, vehicular movement started

बरेली मथुरा ​हाइवे पर गुजरते वाहन।

शुक्रवार रात जिले में लागू किया गया था, सोमवार रात हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में कांवड़ यात्रा के तहत लागू किया गया रूट डायवर्जन सोमवार रात हटा दिया गया। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली। कहा गया था कि शनिवार, रविवार और सोमवार को कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रही या फिर निरंतर कांवड़िये आते रहे तो रूट डायवर्जन आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन पहले सोमवार को जिले में मामला हलका रहा। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन हटवा दिया।

कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू किया था। इसके तहत बरेली-मथुरा हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। पिछले तीन दिन तक बरेली-मथुरा हाईवे पर दोपहिया वाहन तक नहीं जाने दिए गए।

बरेली जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कुंवरगांव, आंवला, गैनी, अलीगंज होते हुए गुजारे गए थे। इससे वाहन सवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा शहर का बाईपास भी पूरी तरह से बंद रहा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सरदार पटेल चौराहे पर कई बड़े वाहन रोक दिए गए थे। यह वाहन शुक्रवार रात से लेकर सोमवार रात तक चौराहे पर खड़े रहे।

सोमवार शाम होते-होते कांवड़ियों की संख्या नाममात्र को रह गई। इससे सोमवार रात आठ बजे से जिले में लागू किया गया रूट डायवर्जन हटा दिया गया। पटेल चौराहे पर खड़े सभी वाहनों को अपने-अपने गंतव्य जाने की अनुमति दे दी गई। इससे सभी वाहन चौराहे से चले गए। वहीं बरेली-मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने लगे बैरियर हटा दिए गए। वहां लगी पुलिस भी हटा दी गई। अब जिले में वाहनों पर कोई रोकटोक नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button