बदायूं

Budaun News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार लिपिक की जान गई

Connect News 24

Bike riding clerk died after being hit by a truck

मृतक विवेक शर्मा का फाइल फोटो।

– बदायूं रोड पर एक फिलिंग स्टेशन के सामने सुबह हुआ हादसा

– सहसवान के सीजेएम कोर्ट में तैनात थे बदायूं निवासी विवेक शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बाइक से ड्यूटी पर निकले सहसवान सीजेएम कोर्ट में लिपिक विवेक शर्मा को पीछे से 10 टायरा ट्रक ने रौंद दिया। उनकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को दबोच लिया।

विवेक शर्मा (27) बदायूं में नाहर खां सराय नई बस्ती निवासी रामदास शर्मा के बेटे थे। वह सहसवान जाने के लिए मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बाइक लेकर घर से निकले। हेलमेट भी पहने थे। बदायूं रोड किनारे एक फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह जैसे ही आगे बढ़े, पीछे से उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। यह देख राहगीरों ने शोर मचा दिया। लहूलुहान हालत में विवेक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही विवेक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई अनूप कुमार ने बताया कि वह अविवाहित थे। वह रोजाना ही बाइक से सहसवान स्थित सीजेएम कोर्ट में जाते थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को दबोच लिया है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक बुलंदशहर जिले का निवासी है। ट्रक में पाइप लदे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button