Bareilly News: शमीम खां सुल्तानी अध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष बनाकर जातीय समीकरण साधे
बरेली। जिला कमेटी के बाद मंगलवार को सपा की महानगर कमेटी की भी घोषणा कर दी गई। शमीम खां सुल्तानी को फिर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक शर्मा को महासचिव और अनिल जौहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कुल 51 लोगों को महानगर कमेटी में शामिल किया गया है।
सपा ने महानगर कमेटी के जरिये जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। इसमें अध्यक्ष मुस्लिम, उपाध्यक्षों में कुर्मी, मुस्लिम, अग्रवाल, यादव व महासचिव के पद पर ब्राह्मण को रखा है। इसी तरह सचिव व सदस्यों में तीन महिलाओं को भी शामिल किया गया है। शेर सिंह गंगवार, अशफाक गाजी, गोविंद सैनी, राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. शफीक उद्दीन व राम प्रकाश यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
ये बनाए गए सचिव
डॉ. शाहजेब अंसारी, राजेश कुमार मौर्य, महेश चंद यादव, समयुन खान, अनुज कुमार वाल्मीकि, सैय्यद जमील अहमद, धीरज कुमार यादव, नाजिम कुरैशी, युधिष्ठर पाल सिंह, संजय वर्मा एडवोकेट, मोहित सक्सेना, गोपाल कश्यप, हरिओम प्रजापति, महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. बाबर अली उर्फ चांद।
इन्हें सदस्य के रूप में किया शामिल
शिवम प्रजापति, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, मेराज अंसारी, पितांबर सिंह यादव, उमान रजा, बनारसी दास, मोहम्मद शाकिर खान, शरद टंडन, संजय गुप्ता, सुनील कुमार वाल्मीकि, जीतेश कुमार, विजय शर्मा, अविनाश सिंह, अनूप कुमार सागर, मोहम्मद रिजवान, कमलजीत कौर, आलोक कुमार सेठ, मोहम्मद नदीम, राम मिलन सिंह यादव, छेदा लाल लोधी, प्रीति सिंह एडवोकेट, अब्दुल जब्बार, विजय कुमार, मोहम्मद मकसूद, धीरेंद्र पाल सविता, अमित कुमार पाल, राकेश पाल कश्यप।
जिला कमेटी ने भी साधा था जातीय समीकरण
लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। पिछले सप्ताह ही जिला कमेटी का गठन करते समय भी जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई। इसमें यादव, ब्राह्मण, कुर्मी, कायस्थ व मुस्लिमों को शामिल किया गया है। कमेटी के गठन के बाद सोशल मीडिया पर यह शोर होता रहा कि यादव को कम तवज्जो दी गई है। हालांकि दस से अधिक पदाधिकारी यादव बिरादरी से ही हैं।
मयंक शुक्ला बने सपा के जिला प्रवक्ता
फोटो
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने मयंक शुक्ला को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। मयंक पूर्व की जिला कमेटी में भी प्रवक्ता के पद पर रहे हैं। मयंक शुक्ला छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष, बरेली जिला सचिव के पद पर काम कर चुके है। प्रवक्ता मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, शहजिल इस्लाम, भगवत सरन गंगवार, महिपाल सिंह यादव, आरके शर्मा, विजयपाल सिंह, सुल्तान बेग, सुप्रिया ऐरन, शुभलेश यादव, अगम मौर्य, प्रो. जाहिद खान, कदीर अहमद, जफर बेग ने बधाई दी। ब्यूरो



