बरेली

Bareilly News: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले से बस एक कदम दूर

Connect News 24

बरेली। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी की ओर से संचालित स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए बरेली मंडल के 48 खिलाड़ी चयनित हुए है। खिलाड़ियों ने जिला, मंडल पर शानदार प्रदर्शन कर सूची में जगह बनाई है। दाखिले के लिए खिलाड़ी बस एक कदम की दूरी पर है। उन्हें अपने खेल के अनुसार निर्धारित तिथि पर कॉलेज में ट्रायल देने होंगे।

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए एथलेटिक्स बालक वर्ग में नीतेश, अमन गंगवार, अनुभव यादव, संदीप कुमार, शिवा, अभय प्रताप सिंह, सलाउद्दीन, अनीक शर्मा, जितेंद्र पाल, अखिलेश, गौरव यादव, नितिन, प्रदीप कुमार का चयन किया गया है।

हॉकी बालक वर्ग में अब्बास, जिगर, तौहीद, राहुल गौतम, सुमित वर्मा, पुनीत, शोभित सिंह, अनमोल कश्यप, सैय्यद जैहरान हुसैन, आयुष और बालिका वर्ग में नेहा लवन्या यादव, वर्षा, यशस्वी बिसारिया को चुना गया है। बैडमिंटन बालक वर्ग में शिवम गंगवार, सचिन और बालिका वर्ग में रागिनी, प्रकाशनी, नव्या सक्सेना, सोनी कौर, प्रियांशी लोधी, अमरजीत कौर का चयन किया गया है।

क्रिकेट बालक वर्ग में सिद्धार्थ शर्मा, आकिल खान, विश्वजीत सिंह, निखिल यादव, इमरान नवी, आयुष सक्सेना, फुटबॉल में पीयूष यादव, रोहित सक्सेना, कृष्ण कुमार, राम प्रताप शर्मा आशु सिंह और जिम्नास्टिक में शौर्य सिंह का चयन किया गया है।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि 14-15 जुलाई को एथलेटिक्स, वॉलीबाल के ट्रायल लखनऊ में, जिम्नास्टिक के ट्रायल गोरखपुर में और तैराकी के ट्रायल सैफई के स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे। 16-17 जुलाई को हॉकी, फुटबॉल के लखनऊ, कुश्ती के गोरखपुर और कबड्डी के ट्रायल सैफई में होंगे। 18-19 जुलाई को क्रिकेट, बैडमिंटन के लखनऊ में और जूडो के ट्रायल गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे। खिलाड़ियों को सुबह 6 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button