बदायूं
Budaun News: सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। थाना पुलिस ने एक सात साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। बालिका के पिता का आरोप है कि नौ जुलाई को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी युवक सोनू बालिका को बहलाफुसलाकर अपने घर ले गया। उसने घर में बालिका से दुष्कर्म किया और गांव से भाग गया।
इस मामले में परिवार वालों ने मंगलवार को थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद