शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सर्पदंश से खुटार और बंडा में दो लोगों की मौत

Connect News 24

Snakebite killed two people in Khutar and Banda

सर्पदंश से मृत गांव चतुरपुर के सूरज का फाइल फोटो

खुटार। खुटार के गांव चतुरपुर में सूरज कुमार की सिंचाई करते समय सर्पदंश से मौत हो गई। उधर, बंडा क्षेत्र में भी सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

चतुरपुर के सतीश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई 30 वर्षीय सूरज सोमवार रात धान की फसल की सिंचाई करने गया था। वह रात में घर नहीं लौटा। वहीं नलकूप के पास में पड़ी चारपाई पर लेट गया। रात किसी समय एक सांप ने सूरज के कान में काट लिया। मंगलवार सुबह घर न आने पर वह खेत पर पहुंचे तो सूरज बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। निजी अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

उधर, बंडा के गांव कुआंडांडा में एक 65 वर्षीय व्यक्ति गन्ने के खेत में सांप पकड़ने गया था। वहां उसे सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक कराते रहे और रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button