शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो बहनों को मृत दर्शाकर दर्ज करा दी फर्जी वसीयत

Connect News 24

शाहजहांपुर। दो सगी बहनों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हल्के के लेखपाल ने उनको मृत दर्शाकर दूसरे लोगों के नाम वसीयत दर्ज करा दी। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

फर्रुखाबाद जिले के गांव कुम्हरौर निवासी लीलावती पत्नी दधिबल सिंह और शाहजहांपुर के गांव सुंदरपुर निवासी रामबेटी पत्नी मुनीश्वर ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शाहजहांपुर के गांव तालिकापुर कुंडरिया निवासी पूरन सिंह उनके बाबा हैं। बताया कि उनके पिता के कोई पुत्र नहीं है, इसलिए उनकी संपत्ति पर पूरा अधिकार दोनों बहनों का है। उनके बाबा की मृत्यु हो गई थी। उनके स्थान पर दोनों बहनों को 24 जुलाई 2022 को उनके हिस्से की जमीन का वारिस बना दिया गया था। आरोप है कि लेखपाल ने दोनों बहनों को मृत दर्शाते हुए जमीन की वसीयत दूसरे लोगों के नाम दर्ज करा दी है। पीड़ितों ने डीएम से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button