शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

Connect News 24

Wrestlers showed strength in wrestling

अभाविप की कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसएस कॉलेज इकाई की ओर से बुधवार को हनुमत धाम स्थित अखाड़े पर दंगल प्रतियोगिता कराई गई। कुश्ती में महिला व पुरुष वर्ग के तहत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया।

पहली कुश्ती में रीता विजेता और संध्या उपविजेता रहीं। द्वितीय में कुनाल विजेता व आदर्श उपविजेता रहे। तृतीय में कुनाल वर्मा विजेता तथा दीपक उपविजेता रहे। चौथी में जितिन विजेता एवं अर्जुन उपविजेता रहे। अंतिम और पांचवीं में सागर विजेता, रामजी उपविजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता के संयोजक इकाई अध्यक्ष करन प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि अंशुमान मैसी, जिला सह प्रमुख ब्रजेश मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई खुदागंज में अभाविप के स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में युवा सप्ताह के तहत जैन इंटर कॉलेज मे संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप शिव शंकर त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि विष्णु सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर अभाविप जिला सह संयोजक आदी गुप्ता, कटरा नगर एसएफडी प्रमुख अभिजीत सिंह, कॉलेज अध्यक्ष अर्नव त्रिपाठी मौजूद रहे।

इधर, छावनी इकाई ने पूजा के संयोजन में आर्य महिला इंटर काॅलेज और जलालाबाद इकाई ने दिव्या और अंशिका के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button